एमबीएम न्यूज़/शिमला
संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी जालन्धर में खेले जा रहे अन्तर विश्विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता में आज हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय की टीम ने अपने दूसरे नॉक आउट मैच में पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना को 3-0 से हराया। अजय, रोहित और प्रमोद तीनो ने 1-1 गोल कर हिमाचल टीम को 3-0 से जीत दिलाई।
हिमाचल विश्विद्यालय टीम ने पहले हाफ से 2-0 की बढ़त बनाये रखी। अजय ने पहले 10 मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिला दी उसके बाद कप्तान प्रमोद ने दूसरा गोल किया। तीसरा गोल रोहित ने दूसरे हाफ में किया। शुक्रवार को हिमाचल विश्विद्यालय की टीम का अगला मुकाबला अपने पूल में विजय रही अन्य टीम के साथ होगा।
Latest
- बेटी के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगाया विराम
- ऊना : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बच्चों से भरी स्कूल बस, 5 बच्चे चोटिल
- गजब : 17,598 फीट पर माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा हिमाचल का 6 वर्षीय बालक
- हिमाचल में सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना में पारा 38 डिग्री, चार दिन बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट
- हमीरपुर में लगी है दोनों दलों के दिग्गजों की साख दांव पर