एमबीएम न्यूज़/हमीरपुर
ठाकुर जगदेव चंद स्मृति शोध संस्थान नेरी में श्रीमद्भागवत पुराण अनुशीलन मासिक गोष्ठी का आयोजन संस्थान के सम्मेलन सभागार में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सोमदेव ने की। डॉ. ओम दत्त सरोच मुख्यवक्ता मौजूद रहे। डॉ. ओम दत्त सरोच ने श्रीमद्भागवत पुराण के प्रथम स्कन्द के चौथे, पांचवे व छठे अध्याय का विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए महर्षि वेद व्यास के चिन्तन, नारद के जीवन वृत्त व नारद द्वारा महर्षि वेद व्यास को भक्ति के उपदेश का बताया।
उन्होंने बताया कि सौनक व सूत जी धार्मिक स्थल नैमेसारणय में सृष्टि रचना व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि इन्हीं अध्यायों में सरस्वती नदी के बारे में चर्चा है। कार्यक्रम अध्यक्ष सोमदेव ने आह्वान किया कि हमें पुराणों के केवल धार्मिक महत्त्व अतिरिक्त ऐतिहासिक व वैज्ञानिक दृष्टि से अवलोकन करने की आवश्यकता है। संस्थान द्वारा मासिक गोष्ठी में समस्त पहलुओं पर हो रही चर्चा निश्चित तौर पर नई दिशा प्रदान करेगी। चर्चा में प्यार चन्द परमार, चेतराम गर्ग, डॉ. विकास शर्मा, डॉ. राकेश कुमार ने भाग लिया। मंच का संचालन भूमिदत्त शर्मा ने किया।
गोष्ठी में संस्थान समन्वय चेतराम गर्ग, सचिव भूमि दत्त शर्मा, प्यार चन्द परमार, व्यवस्थापक इतिहास दिवाकर, सम्पादक डॉ. राकेश कुमार शर्मा, वैज्ञानिक डॉ. विकास शर्मा, डॉ. कर्म सिंह सचिव कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी, सचिन कुमार, राजेश शर्मा, शशि शर्मा, रमन शर्मा, जगदीश शर्मा, ज्योति प्रकाश, मुनीष कुमार आदि शोधार्थियों ने भाग लिया।
Latest
- राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली FCA क्लीयरेंस : सीएम
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन ने मंडी की टीम को हरा फाइनल मैच पर किया कब्जा
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त