अमरप्रीत सिंह/सोलन
किसमें कितना दम टेलैंट सीजन-3 में पहाडी गबरू करण ने अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया है। चंडीगढ में आयोजित ग्रेंड फिनाले में धर्मपुर निवासी करण ने गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर देवभूमि का नाम रोशन किया है। करण के पिता मनी राम का कहना है कि उनके बेटे ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की थी और आज उनकी यह मेहनत रंग लाई है।
बता दें कि किसमें कितना दम टेलैंट सीजन-3 का ग्रैंड फिनाले चंडीगढ में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यतिथि फिल्म इंडस्टी के फेमस कलाकार फिरोज खान थे। उन्होंने इस प्रतियोगिता में विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर नवाजा। प्रतियोगिता में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल व अन्य राज्य के कलाकारों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के कलाकारों ने डांस व गायन में अपना हुनर दिखाया।
21 आयु वर्ग के प्रतिभागियों की स्पर्धा में सोलन जिला के धर्मपुर से सटे गांव भालों के करण ने गायन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर नया कीर्तिमान स्थान किया हैं। उनकी इस उपलब्धि से उनके गांव भालों में खुशी का माहौल हैं।
उल्लेखनीय है कि करण पीजी कालेज सोलन का छात्र है। गायन में उसका बचपन से ही शौक है। उनका कहना है इस जीत से उनका मनोबल बढा है। अब वह इंडियन आइडल प्रतियोगिता जीत कर हिमाचल का नाम रोशन पूरे देश में रोशन करना चाहता है।