अमरप्रीत सिंह/सोलन
सोलन से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, शहर विकास मानों कोसों दूर छूट चुका है। कांग्रेस के कार्यकाल में शुरू हुए थे,वो भी बंद पड़े है। जिसकी वजह से लोगो में रोष बढ़ता ही जा रहा है। यह आरोप पूर्व कांग्रेस पार्षद अमन सेठी ने भाजपा पर लगाए है।
उन्होंने कहा कि शहरवासियों को भाजपा ने काफी सपने दिखाए थे,लेकिन आज तक उन सपनों को पूरा नहीं किया गया। सेठी ने कहा कि चारों ओर चल रहे विकास कार्य ठप्प पड़े है, साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है। शहरवासियों को पार्किंग की सुविधा नहीं मिल रही है। पानी की समस्या विकराल रूप ले रही है,जिसकी जिम्मेवार केवल भाजपा सरकार की है।
पूर्व कांग्रेस पार्षद अमन सेठी ने कहा कि भाजपा सरकार और मंत्री केवल सपने दिखाते है। सेठी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ने सोलन अस्पताल में दस चिकित्सक देने की घोषणा की थी, लेकिन इस बात को महीने गुजर चुके है,अब तक एक चिकित्सक भी तैनात नहीं हुआ है, इसके इलावा बाईपास का काम भी ठप्प पड़ा है।
उन्होंने कहा कि सोलन के रेलवे स्टेशन और बाईपास पर पार्किंग का निर्माण किया जाना था,जिसका पैसा आने के बाद भी काम आरम्भ नहीं किया गया।