अभिषेक मिश्रा / बिलासपुर
ऋषिकेश गांव से संबंध रखने वाली नेहा चौधरी विश्व शांति का संदेश देगी। नेहा भारत की ओर से विभिन्न देशों में जाकर विश्व शांति का अलख जगाएगी। बिलासपुर जिले के छोटे से गांव से संबंध रखने वाली नेहा लगातार नए आयाम स्थापित कर रही है। अनेक उपलब्धियां हासिल करने के उपरांत अब नेहा ने विश्व शांति का संदेश देने का जिम्मा संभाला है। फैशन व माॅडल की दुनिया में कदम रखने के साथ ही नेहा दुनिया में विश्व शांति को लेकर कार्य करेंगी।
नेहा को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई। पेरिस से भारत पंहुची इंटरनेशनल माॅडल युनिक रोश ने नेहा को सम्मानित करने के बाद उन्हें भारत की ओर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए नियुक्त किया। वहीं नेहा जिम्मेदारी मिलते ही बेहद खुश हैं। नेहा का मानना है कि आज दुनिया उन्हीं लोगों की वजह से बची हुई है जो विश्व शांति के पक्षधर हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो दुनिया के कुछ देशों ने ऐसे हथियार बना रखे हैं जिससे दुनिया समाप्त होने में चंद मिनट ही लगेंगे।
विश्व शांति के लिए राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर विश्व शांति का अलख जगाएगी। नेहा ने बताया कि इस संबंध में वह जल्द ही यूरोप व अमेरिका में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। नेहा का कहना है कि विश्व शांति पूरी पृथ्वी में अहिंसा स्थापित करने का एक विचार है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति तब हासिल की जा सकती है, जब संसाधनों को लेकर संघर्ष नहीं हो। विश्व शांति सभी देशों बुद्धिजीवी लोगों के बीच और उनके भीतर स्वतंत्रता, शांति और खुशी का एक आदर्श है। विश्व शांति पूरी पृथ्वी में अहिंसा स्थापित करने का एक माध्यम है।
नेहा ने हासिल किए ये खिताबः-
विश्व शांति का संदेश देने के लिए चयनित नेहा ने काफी खिताब अपने नाम किए। इसमें नेहा ने मिस ग्लोरी आॅफ इंडिया, मिस अखंड भारत, मिस नमो इंडिया, मिस ग्लोरी आॅफ वल्र्ड खिताब हासिल कर अपना, अपने माता-पिता, जिले तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है।
Latest
- HPU ने नॉन टीचिंग व टीचिंग स्टाफ के लिए नए निर्देश किए जारी, विभागों के लिए निकाला सर्कुलर…
- नाहन में 29 मार्च को इन क्षेत्रों में रहेगा Power Cut…
- फोरलेन निर्माण कार्य से प्रभावित तीन पंचायतों के प्रतिनिधिमंडल ने DC को सौंपा 9 सूत्रीय मांगपत्र
- विक्रमी संवत 2081 के आगमन पर सेरी में मनाया जाएगा हिन्दू नव वर्ष : भीमचंद सरोच
- पूराना जुन्गा रूट पर बहाल की जाए बसें, चालक-परिचालक को मिले पुलिस सुरक्षा