वी कुमार / मंडी
जिला के सरकाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत पौंटा के अप्पर बरोट गांव में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को दिए बयान में पौंटा पंचायत के पूर्व प्रधान दलीप राव ने बताया कि मृतक मान सिंह पुत्र बेली राम आयु 45 वर्ष उसके द्वारा सरकारी ठेके पर ली गई बरोट-बडोई पेयजल योजना पर जलरक्षक का काम करता था। आज दिन के एक बजे के करीब दलीप राव ने मृतक मान सिंह के घर सरकाघाट से यह पता करने के लिए फोन किया, कि वह ड्यूटी पर जा कर लोगों के घरों के लिए पानी छोड़ रहा है या नही। फोन मानसिंह की बेटी ने उठाया तथा उसे बताया कि उसका पिता ड्यूटी पर चला गया है।
फिर उसके कुछ समय बाद दलीप राव को फोन आया कि मानसिंह का अर्धनग्न शव बडोई में स्थित पानी के टैंक के बाहर पड़ा है। दलीप के अनुसार उसने सरकाघाट से ही डीएसपी चन्द्रपाल सिंह और थाना प्रभारी सतीश शर्मा को घटना बारे सूचना दी तथा स्वयं तत्काल ही घटना स्थल पर पहुंचा। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।
जिस स्थान पर मानसिंह का शव मिला है। वहां से नीचे करीब 250 मीटर दूरी खेतों में खून पड़ा हुआ मिला है। डीएसपी चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह हत्या है या हादसा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही कुछ कहा जा सकता है। मृतक अपने पीछे चार बेटियां छोड़ गया है।
Latest
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त
- अध्यापकों ने पेश की मिसाल, जेब से 15 हजार रुपए खर्च कर दिलाई बच्चों के लिए वर्दी
- कांगड़ा में 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
- मनाली में तूफान से गिरा देवदार का पेड़, 10 वाहन क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति घायल