अभिषेक मिश्र/बिलासपुर
स्वारघाट थाने के अंतर्गत पोस्को एक्ट के तहत एक मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा में पढने वाली 14 वर्षीय लड़की के साथ उसी के स्कूल में नौवीं कक्षा में पढने वाले 16 वर्षीय लड़के ने रात को अश्लील हरकत की। बताया जा रहा है कि यह लड़का रात को अपने कमरे से उठ कर उसी घर के ऊपरी मंजिल में रहने वाली लड़की के कमरे में जा पहुंचा। सो रही लड़की के साथ अश्लील हरकत करने लगा।
जिस पर लड़की की नींद एक दम से खुली और उसने जोर से चीख मारी, जिसके बाद लड़का वहाँ से भाग गया। करीब दो घंटे बाद दोबारा से उस लड़की के कमरे में जा पहुंचा। इस बार लड़के को लड़की के घरवालों ने पकड़ लिया और स्वारघाट थाने में इसकी शिकायत की।
पुलिस ने मौके पर पहुँच कर लड़की के बयान लेकर उक्त लड़के पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की की शिकायत पर आईपीसी एक्ट के तहत 354(A), 452 धारा और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
Latest
- राज्य सरकार के प्रयासों से शिंकुला टनल को मिली FCA क्लीयरेंस : सीएम
- नाहन : कबड्डी प्रतियोगिता में सोलन ने मंडी की टीम को हरा फाइनल मैच पर किया कब्जा
- संगड़ाह : पालर-राजगढ़ रोड पर चलती दीपू कोच बस के निकले पिछले टायर
- भारत में पहाड़ का सीना फक्र से हुआ चौड़ा, हिमाचल के लाल के हाथ NSG की कमान
- WATCH || हिमाचल में तूफान से तबाही, पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त