एमबीएम न्यूज़/सोलन
नाबालिग लड़के के साथ हुए शारीरिक शोषण के मामले में पुलिस ने गहनता से जांच करना शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में पोक्सो एक्ट लगाने पर अभी विचार किया जा रहा है। वहीं पीडि़त लड़के व उसके परिवार से भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। दूसरी तरफ पुलिस द्वारा मामले की दोनों आरोपित मां व बेटी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।
सोलन में हुई अनूठी वारदात के बाद से पुलिस इस मामले में मामले कह तह तक जाकर जांच करने में जुट गई है। इस घटना के पीछे के सारे राज जानने के लिए आरोपित महिलाएं व पीडि़त दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में अभी तक पुलिस को कोई अहम जानकारियां नहीं मिल पाई हैं।
बता दें कि पुलिस थाना सदर में वीरवार एक बाप ने अपने बेटे के साथ दो महिलाओं द्वारा शारीरिक शोषण करने का मामला दर्ज करवाया था। उसके अनुसार दोनो महिलाओं द्वारा लगभग कई माह तक उसके 17 वर्षीय नाबालिग लड़के साथ शारीरिक शोषण किया गया। इस पर पुलिस से लड़के की मेडिकल जांच करवाने के बाद दोनों मां बेटी पर धारा 373 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
पीडि़त लड़के के पिता ने उठाई पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करने की मांग
पीडि़त लड़के के पिता ने पुलिस से इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज करने की मांग उठाई है। उनके अनुसार जब लड़की के मामले में पोक्सो लग सकता है तो लड़के के मामले में भी यह एक्ट लगना चाहिए। वहीं पुलिस अभी इस मामले में जांच का हवाला देकर पोक्सो एक्ट नहीं लगाया गया है।
सवाल : इतने माह क्यों नहीं की लड़के की तलाश
पुलिस द्वारा इस मामले में लड़के के इतने माह से घर से गायब होने की बात पर भी सवालों का खड़ा होना लाजमी है। जिस प्रकार से शिकायत के अनुसार मां – बेटी द्वारा नाबालिग लड़के के साथ शारीरिक शोषण के आरोप लगाए हैं। इस दौरान पीडि़त के पिता द्वारा अपने लड़के की तलाश क्यों नहीं की गई। इस बात पर भी पुलिस जांच में जुटी है।
इस मामले पर जानकारी देते हुए एएसपी सोलन शिव कुमार शर्मा ने बताया कि लीगल एडवाइज के तहत पोक्सो लगाया जा सकता है। मामले की अभी जांच की जा रही है। हर पहलू की गहनता से जांच हो रही है।