एमबीएम न्यूज़ / नाहन
थाना राजगढ़ के तहत पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। एक महिला थाना ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह पबियाना के स्कूल में आई थी। इस दौरान रास्ते में जब यह स्कूल के लिए आ रही थी तो इसे स्कूल की दो लडकियां मिली। जब इसने इन लड़कियों से बात की तो वह डरी और सहमी हुई लगी। ये दोनों लड़कियां रिश्ते मे बहनें है।
इनमें से छोटी बहन ने बताया कि वह तीसरी कक्षा जबकि उसकी बहन पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। इनके माता-पिता की मृत्यु काफी समय पहले हो गई है। अब वह अपने फूफा के साथ पबियाना में रहती है। इनके फूफा बद्रीनाथ बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ करते हैं। इसके बाद उक्त महिला ने इसकी शिकायत राजगढ़ थाना में दर्ज करवाई।
पुलिस ने महिला की शिकायत पर बद्रीनाथ के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 केे तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ बलवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।