शिमला (एमबीएम न्यूज़) : राजधानी के पुराने बस स्टैंड के पास गुरूद्वारे से सटे एक ढाबे में आज अचानक आग लग गई। दोपहर के समय हुए इस अग्निकांड में ढाबा आंशिक तौर पर जल गया और इस घटना में ढाबे के एक नौकर सहित दो लोग झुलस गए। इन्हें उपचार के लिए नजदीकी रिप्पन अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आगजनी में झुलसने वालों की पहचान राजेंद्र और गंगा राम के तौर पर हुई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आगजनी की यह घटना ढाबे में गैस सिलेंडर के रिसाव से भड़की। भीड़भाड़ वाले इस इलाके में अग्निकांड से अफरा-तफरी फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल वाहन आग बुझाने मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक ढाबे में आग विकराल हो चुकी थी और इसके भीतर मौजूद एक नौकर व एक अन्य आग में झुलस गए।
हालांकि बचाव टीमों के समय रहते आग पर काबू पा लेने से अन्य दुकानें जलने से बचा लिया गया।
Latest
- ‘ढाई आखर पत्र-लेख प्रतियोगिता’ में अपूर्वा नेगी ने पाया तीसरा स्थान
- IPS अधिकारी भगत सिंह ठाकुर ने संभाला SP विजिलेंस का अतिरिक्त कार्यभार
- परवाणु में राज्यपाल ने की जल जनित रोगों की रोकथाम व नियंत्रण संबंधी उपायों की समीक्षा
- हर्ष महाजन का बड़ा दावा, कांग्रेस के और विधायक टूट कर BJP में होंगे शामिल
- कांग्रेस का मेनिफेस्टो सभी वर्गो के लिए, भाजपा का सिर्फ मोदी की गारंटी : पी चिदंबरम