कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : जिला कुल्लू में औट लुहरी राष्ट्रीय राजमार्ग- 305 में सोझा के पास एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय पेश आया जब एक टाटा सूमो बंजार से आनी की तरफ जा रही थी जलोड़ीपास में बर्फबारी होने के कारण सूमो फिसलकर सड़क से नीचे जा गिरी। जिसमें सवार 10 लोगों में से चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची है। गंभीर घायलों को 108 एंबुलैंस के माध्यम से बंजार अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के लिए रैफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार घायलों में केसर चंद 53 वर्षीय जमार्ला निवासी, हेत रात 53 वर्षीय बांदल निवासी व हीरू राम 58 वर्षीय निरमंड ऊर्टू निवासी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस टाटा सूमों में दस लोग सवार थे जिनमें से 6 लोगों को हल्की चोटें आई जबकि चार लोगों को गंभीर चोटें पहुंची।