नाहन (एमबीएम न्यूज़) : भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, रेखा तोमर। शिक्षिका से लेकर राजनीतित तक का उनका सफर बड़ा ही सुहाना और खुशनुमा रहा। वर्तमान में नगर पार्षद होने के साथ वह भाजपा शासन में कई महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्थाओं की सदस्य भी रहीं हैं। आज विधानसभा चुनाव में डा. बिंदल के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं।
यूं अगर आयु की बात करें तो तोमर उम्र के उस पड़ाव तक पहुंच चुकी है, जहां हर व्यक्ति आराम की जिंदगी चाहता है। पर नाहन क्षेत्र के लोगों के लिए काम करने की तमन्ना, श्रीमती तोमर को हर हाल में सक्रिय राजनीति में जिंदा रखे हुए है।
एक शिक्षक से बेहतर, समाज को कौन समझ सकता है। रेखा तोमर शिक्षिका रहीं हैं और अब समाज और नाहन के क्षेत्र के लोगों को राजनीति का पाठ पढ़ा रही है…।
तोमर कहती हैं- ‘‘भाई, कांग्रेस ने हमें कुछ नहीं दिया। डा. परामर के गृह नगर को भी कांग्रेस ने भुला दिया। हम तो कांग्रेस के लिए वोट बैंक बन कर रह गए। पर अब ऐसा नहीं चलेगा। कांग्रेस को लंबे समय के लिए प्रदेश से जाना पड़ेगा।’’
महिला मोर्चा की टीम ने नरेन्द्र मोदी की धौलाकुआ रैली में पूरी ताकत झौंकने के बाद पुनः शहर में प्रचार का जिम्मा संभाल लिया है। मोर्चे की सदस्य प्रात से ही शहर के वाडऱ् में प्रचार में जुटी हुई हैं।
रेखा तोमर की अगुवाई में महिला मोर्चें की टीम ने आज नाहन के अपर कैंट में डोर-टू-डोर जाकर डा. राजीव बिंदल के लिए वोट मांगे। भाजपा नेत्रियों ने फौजी बाहुल क्षेत्र कैंट में कहा कि कांग्रेस ने वन रैंक वन पैंशन के नाम पर फौजी भाइयों को ठगा। परन्तु नरेन्द्र मोदी सरकार ने फौजी भाइयों की दशकों पुरानी वन रैंक वन पैंशन की मांग पूरी की है और सभी को पुराना एरियर मिला।
भाजपा महिला नेत्रियों ने डा. बिंदल की कार्यप्रणाली के बारे में अपने प्रचार में प्रमुखता से बताया। उन्होंने कहा कि पांच साल तक रही कांग्र्रेस सरकार की कार्यप्रणी को भ्रष्टाचारी करार दिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार जमानत पर चल रहा है, वह नाहन क्षेत्र का विकास क्या खाक करवाएगा।
महिला मोर्चा की सदस्यों ने इस अवसर पर सिरमौर जिला गोरखा सभा के पूर्व प्रधान सेवानिृवृत सुबेदार श्री बिष्ट से भी भेंट की। इस दौरान सभा के पूर्व प्रधान राम सिंह थापा व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे..!
प्रचार में उपस्थित महिला मोर्चा की सदस्यों में रेखा तोमर, प्रतिभा कौशिक, मधु बिंदल, पार्षद मधु अत्री व मोर्चे की अन्य सदस्य भी शामिल थीं।