रिकांगपिओ (जीता सिह नेगी): कोटखाई में गुडिया को दुराचार के बाद हत्या करने पर दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर अब जिला किन्नौर भाजपा युवा मोर्चा ने भी आवाज उठाई है। जिला किन्नौर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि गुडिय़ा को दुराचार के बाद की गई हत्या पर पूरा प्रदेश के लोगो में रोष है। उन्होंने कहा कि पहाड़ की उस बहादुर बेटी को इंसाफ मिलनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस तरह के घटना से पूरा प्रदेश आहत हुई है। किन्नौर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सरकार व पुलिस से मांग करती है कि वे निष्पक्ष जांच कर सही दोषियों को पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए। अन्यथा किन्नौर भाजपा युवा मोर्चा किन्नौर मे विशेष जन आंदोलन करेगी।