हमीरपुर (एमबीएम न्यूज) : भारतीय जनता पार्टी के परिवर्तन रथ की राह में मानसून की बारिश भी रोड़ा नहीं बन पा रही है और परिवर्तन का अलख जगाते भाजपा का रथ पूरे वेग से दौड़ रहा है। रथ यात्रा के हो रहे अनगिनत जगहों पर स्वागातों से, रथ यात्रा के अभिनन्दन पर उमड़ रही भीड़ देखा कर भाजपा में शामिल होते लोगों से बढ़ते हुए भाजपा के जनाधार को देख कर कांग्रेसियों के माथे पर लकीरें खींचना शुरू हो गयी हैं। जो की लाजमी भी है। विधान सभा चुनावों को गिना चुना समय ही बाकी बचा है। प्रदेश में एक के बाद एक हुए कई घटनाक्रमों से जिनमें की मुख्यमंत्री पर आय से अधिक सम्पति के मामलों में हुई कार्रवाई, सरकारी अधिकारियों के करप्शन में फंसने के केस, अधिकारीयों की गाड़ी से नशे की खेप मिलने का मामला हो, आय फिर प्रदेश में होशियार सिंह जैसे जांबाज को जीवन से हाथ धोने की बात हो और ऐसे कई अन्य मामले प्रदेश सरकार बैकफुट पर है।
सरकार के कार्यकाल में लोकसभा चुनाव, सुजानपुर उप.चुनाव, भोरंज उप.चुनाव और अंत में शिमला नगर निगम चुनाव, कांग्रेस सत्ता का प्रयोग कर भी यह चुनाव हारी है। पंचायत चुनावों में भी भाजपा के अधिक प्रत्याशियों ने धाक जमाई। ऊपर से कांग्रेस में वर्चस्व की जंग लड़ते वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सिंह सुक्खू जनता में कहीं न कहीं यह बात धीरे धीरे घर कर गयी की प्रदेश और अपने हित सुरक्षित करने हैं तो परिवर्तन लाना होगा और विश्लेषकों की नजर में परिवर्तन रथ यात्रा लेकर भाजपा जो लक्ष्य लेकर चली है वह ठीक काम कर रहा है। बहरहाल शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र से गुजरी भाजपा की परिवर्तन रथ यात्रा ने लोगों की कमल खिलाने की मंशा को दर्शा दिया है।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो0 प्रेम कुमार धूमल और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्तपाल सिंह सत्ती की रथ पर मौजूदगी में विस के लोगों ने भारी बारिश के बावजूद 36 स्थानों पर यात्रा का जोशीले अंदाज में अभिनन्दन किया वो नकारना मुश्किल है। जिला में पहुँचने पर लोकगीतों की गूंज और ढ़ोल नगाड़ों की था। परिवर्तन यात्रा के पूरे सफर के लिए यादगार बना रहेगा।