घुमारवीं (सुभाष कुमार गौतम) : उपमंडल के गाँव कपाडा में सोमवार को एक युवक मनोज उर्फ़ मनु उम्र 22 साल ने लेखराम व परिवार पर हमला बोल दिया, जिसमें सेवानिवृत्त अध्यापक लेख राम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी पुष्पा देवी को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया था, जहां उनकी हालात में सुधार बताया गया है। कहते हैं कि कि कभी कभी अपना हुनर भी जान जोखिम में डाल देता है। ऐसा कुछ हुआ लेखराम के साथ हुआ।
जानकारी के अनुसार लेख राम की उम्र इस समय 75 वर्ष थी और सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर लोगों का इलाज किया करते थे। लोग उनको हमेशा गुरु जी कहते थे और इलाज करने के कारण लेखराम जी गुरु के नाम से जिला बिलासपुर ही नहीं दूर- दूर तक जाने जाते थे। माना जाता है कि उनके इलाज के कारण हजारों लोगों को लाभ मिला था, क्योंकि अंतिम संस्कार में मौजूद भीड़ इस बात की पुष्टि करती है।
पुलिस द्वारा आज बिलासपुर में पोस्टमार्टम व कुछ मेडीकल टैस्ट करवाने के बाद उनके गॉव कपाडा में आज अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलव है कि मनु भी इसी इलाज की कड़ी का एक हिस्सा था। मनोज कुमार औहर बिलासपुर का रहने वाला था और किसी रिश्तेदार द्वारा मनोज कुमार उर्फ़ मनु को लेख राम के पास लाया गया था। आज कल यही पडोस के गाँव में रिश्तेदार के घर पर रह रहा था, लेकिन थोड़ा बहुत इलाज करने के बाद लेख राम ने उस कह दिया था कि उसको इलाज की कोई जरूरत नहीं है।
अगर वह भांग का नशा छोड़ दे तो वह ठीक हो जाएगा और उसी दिन से मनोज के मन में लेख राम के प्रति घृणा पैदा हो गई और मारने का मौका ढूढ रहा था। हालांकि वारदात के समय दोनों में क्या बात हुई, किसी को पता नहीं है लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद मनोज फरार हो गया था, जिसको देर शाम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया व आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।