ऊना (एमबीएम न्यूज़) : हरोली विस क्षेत्र के लोअर भंजाल गांव में मधु मक्खियों के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरिन्द कुमार (40) पुत्र दीदार सिंह निवासी लोअर पंजावर के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार रात सुरिन्द्र कुमार लोअर पंजावर गांव में खेतों की तरफ गया था, जिस पर मधु मक्खियों के झुण्ड ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले में सुरिन्द्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने हमले में गंभीर रूप से घायल सुरिन्द्र कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसने मंगलवार सुबह दम तोड दिया।
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।