हमीरपुर (एमबीएम न्यूज़) : नादौन के साथ लगते बेला गांव के शेर सिंह पुत्र श्यामू राम ने अपने सगे साढू पर उसकी पत्नी व दो बच्चों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिए हल्फिया ब्यान में शेर सिंह ने कहा है कि गत चार दिसम्बर को सुबह नौ बजे जब वह दिहाड़ी पर गया और सायं छह बजे वापिस पहुंचा तो उसकी पत्नी संतोष कुमारी दोनों बच्चों सहित मकान को बंद करके गायब थी। काफी ढ़ूढंने के बाद जब उसका कोई अता-पता नही चला तो पुलिस से सहायता मांगी गई है।
मूलत: मैढ निवासी शेर सिंह ने बताया कि बेला गांव में वह अपने ससुराल में घर जवाई बनकर विगत 10 वर्षो से रह रहा है। घर पर साढू मोहन लाल का आना-जाना बना रहता था और मेरी पत्नी भी उसके कहे अनुसार ही काम करती थी। शेर सिंह ने पुलिस से उसकी पत्नी तथा बच्चों को ढूढंने की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी सतीश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।