नाहन (एमबीएम न्यूज़) : आदर्श केन्द्रीय सुधार गृह में बंदी लोगों के लिए शीघ्र ही सुविधाजनक बंदी दूरभाष व्यवस्था स्थापित की जा रही है। यह जानकारी जेल अधीक्षक आदर्श केन्द्रीय सुधार गृह नाहन जय गोपाल लोदटा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि कोई भी बंदी इस सुविधा के माध्यम से मात्र एक रूपये में दस मिनट तक अपने घर में परिजनों या अन्य से बात कर सकता है।
उन्होंने बताया कि नाहन स्थित उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के आरंभ हो जाने से बंदी लोगों को फोन पर बात करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि बंदी दूरभाष व्यवस्था द्वारा की गई सभी बाते रिकार्ड रहेगी जिसे कभी भी निकाल कर सुना जा सकता है। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था अम्बाला की एक कम्पनी द्वारा स्थापित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार बंदी गृहों में वहां रह रहे लोगों को मानवता के आधार पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में बंदियों आधुनिक सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कारागार नाहन में बंदियों द्वारा बेकरी, शिलाई, बढई, खड्डी आदि के कार्य भी किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा बंदी व्यक्तियों द्वारा कार्यकार की भूमि पर खेतीबाडी का कार्य भी किया जा रहा है।
जय गोपाल लोदटा ने बताया कि बंदी गृह नाहन में यह सुविधा महानिदेशक (जेल) सोमेश गोयल के दिशानिर्देशो तथा मार्ग दर्शन में बंदी लोगों को उपलब्ध करवाई जा रही है।