नाहन (एमबीएम न्यूज): सुबह कड़ाके की ठंड का अहसास करवाने के बाद कुदरत ने शहर को दोपहर बाद धूप का सेक दिया है। करीब साढ़े तीन बजे के आसपास हल्की धूप खिल उठी। हालांकि सुबह ही ऊनी वस्त्र खूब निकल गए थे, मगर शाम को खिली धूप का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाना शुरू कर दिया। सामान्य तापमान में 8 से 10 डिग्री गिरावट दर्ज हुई है।
किसानों व बागवानों के लिए शुष्क दौर भी खत्म हुआ है। साथ ही बारिश न होने के कारण संभावित बीमारियों की भी रोकथाम होगी। कुल मिलाकर कुदरत हर पल करवट बदल रही है। रात आसमान में तारे नजर आ रहे थे, सुबह बारिश ने ठंड बढ़ा दी। फिर शाम को बादलों के बीच सूर्य देव प्रकट हो गए।