चंबा (एमबीएम न्यूज) : होली पावर प्रोजेक्ट में कार्यरत पंजाब निवासी एक कामगार काम करते वक्त घायल हो गया। यह हादसा शनिवार को हुआ। घायल का उपचार जिला अस्पताल चंबा में चल रहा हैं। मिली जानकारी के अनुसार सुखविंद्र सिंह पुत्र दलीप निवासी पंजाब होली परियोजना में कार्यरत हैं। शनिवार को काम करते वक्त अपना नियंत्रण खो देने से वह गिर गया। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें आई।
सुखविंद्र सिंह को होली में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल चंबा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने सुखविंद्र की हालत को देखते हुए उसे एडमिट कर उपचार शुरू किया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीवानंद चौहान ने भी इसकी पुष्टि की हैं।