आशीष शर्मा/कांगड़ा : पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत एक 30 वर्षीय व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पंचायत के एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया था। शुक्रवार को डॉ. वीरेंद्र प्रसाद आयुर्विज्ञान कॉलेज टांडा में इलाज के दौरान व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
वहीं मृतक व्यक्ति की पहचान महेश कुमार उत्तर करमचंद पंचायत दौलतपुर के गांव ढुगियाणा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद व्यक्ति का शव परिजनों को सौंप दिया है और कांगड़ा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।