कुल्लू (एमबीएम न्यूज): जिला के दुर्गम क्षेत्र गडसा के मनहार में एनएचपीसी के मजूदरों के वाहन पर चटटानें गिरने से चार मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई है। जबकि 6 घायल हुए हैं। तीन मृतकों के शव निकाल लिए गए हैं, जबकि एक का शव अभी भी मलबे में दबा हुआ है।
मरने वालों में तीन मजदूर झारखंड के रहने वाले थे, जबकि एक नेपाल का। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की रेस्कयू टीम को बारिष के कारण भारी दिक्कतों का सामनाा करना पड़ा। 6 घायलों में से 2 को मामूली चोटें आई हैं। एक को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि दो कुल्लू अस्पताल में दाखिल हैै। दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल न होने की वजह से हादसे की जानकारी मुख्यालय तक देरी से पहुंची है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत नेगी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंनेे कहा कि बारिश के कारण शवों को निकालने का कार्य प्रभावित हुआ। नेगी के मुताबिक एक शव को सुबह निकाला जाएगा। घायलों को 15-15 हजार की राशि उपलब्ध करवा दी गई है।
सनद रहे कि शुक्रवार सुबह चंबा में मणिमहेश यात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण 6 लागों की मौत हो गई थी। इसके अलावा शिमला जिला में भी सड़क दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत की खबर आई थी।