नई दिल्ली, 14 मई: सिक्किम के लुगांक इलाके में गुरुवार को सेना के 17-18 जवानों का एक दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया। इस दुर्घटना में एक सैनिक लापता है। बाकी सभी सैनिकों को बचा लिया गया है।
सेना ने कहा, “बर्फ हटाने के काम में जुटा एक गश्ती दल हिमस्खलन के चपेट में आ गया। इस दल में 17-18 सैनिक थे। एक सैनिक को छोड़कर बाकी सभी को बचा लिया गया है। लापता सैनिक के लिए गहन तलाशी अभियान जारी है।” इसके पहले 11 अप्रैल को सिक्किम के बर्फ से लदे ऊंचाई वाले इलाके में एक डोजर चला रहे लांस नायक संजीवा रेड्डी एक हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे।
–आईएएनएस