नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश में कोरोना वायरल के चलते लागू लॉकडाउन के बीच यह प्रधानमंत्री का चौथा राष्ट्र के नाम संबोधन है। यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय से टिवटर हैंडल के जरिए मिली है। जानकारी के अनुसार पीएम आज माईग्रेट मजदूरों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।
इसके अलावा आर्थिक गतिविधियां शुरू करने पर भी पीएम मोदी ऐलान कर सकते हैं। बीते कल प्रधानमंत्री ने तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी। आज का संबोधन कई मायनों में अहम माना जा रहा है।