रिकांगपिओ (एमबीएम न्यूज) : ख्वंगी स्थित औद्योगिक क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित ऊन पिंजाई और ऊनी वस्त्रों की फिनिशिंग मशीनें स्थापित की गई। जिनकी निर्माण लागत 48 लाख 96 हजार आई है। जिला खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा जनजातीय उप योजना के तहत इन मशीनों के निर्माण पर व्यय किए गए।
हिमाचल प्रदेश के विधान सभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने आज इन मशीनों का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर बताया कि ऊन पिंजाई तथा ऊनी वस्त्रों की फिनिशिंग की इन मशीनों को स्थापित करने से यहां के भेड पालकों, कातिनी और बुनकरों का गुणवत्ता युक्त मशीनें उपलब्ध हो गई हैं, जिससे ये पारंपरिक ऊनी वस्त्रों व उत्पादों का संरक्षण और मुल्य संवर्धन कर पाएंगे।