Facebook Twitter Instagram
    Latest
    • नाहन : मुक्तिधाम ‘बंकू वाला’ की बदली तस्वीर, रोटरी क्लब के प्रयास लाए रंग… 
    • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की भेंट 
    • मई महीने में 84 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज, टूटा पिछले 19 साल का रिकॉर्ड
    • पंजाब से हिमाचल का “हक” मांगने पर ‘सुख की सरकार’ से ‘शांता जी’ खुश, पार्टी को ये सलाह…
    • बिलासपुर : किरतपुर-मनाली फोरलेन परियोजना का राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने किया निरिक्षण
    Facebook Twitter Instagram
    MBM NEWS NETWORK
    Subscribe
    Wednesday, May 31
    • होम
    • चुनाव विशेष
    • हिमाचल प्रदेश
      • सिरमौर
      • सोलन
      • मंडी
      • उद्योग
      • उद्योग
      • खेलकूद
      • सामान्य ज्ञान
      • युवा
    • फिल्मी दुनिया
      • मनोरंजन
      • साहित्य
    • राजनैतिक
    • दुर्घटनाएं
    • क्राइम
    • नेशनल
    • अंतर्राष्ट्रीय 
    MBM NEWS NETWORK
    Home»अंतर्राष्ट्रीय »भारतीय लेखक प्रेम रावत ने बनाया ‘स्वयं की आवाज’ पुस्तक के विमोचन से गिनीज विश्व रिकॉर्ड
    अंतर्राष्ट्रीय 

    भारतीय लेखक प्रेम रावत ने बनाया ‘स्वयं की आवाज’ पुस्तक के विमोचन से गिनीज विश्व रिकॉर्ड

    MBM NewsBy MBM NewsApril 5, 2023Updated:April 5, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp

    लखनऊ, 5 अप्रैल : दुनिया भर में शांति का संदेश देने वाले शांति दूत प्रेम रावत जी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2 अप्रैल को एक विशाल जनसभा से रूबरू हुए। इस दौरान प्रेम रावत (Prem Rawat) ने अपनी नई पुस्तक ‘‘स्वयं की आवाज’’ का लोकार्पण कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया। पुस्तक विमोचन समारोह को गिनीज विश्व रिकॉर्ड (Guinness World Records) में दर्ज किया गया। इस दौरान भारी तादाद में देश-विदेश से लोग उन्हें सुनने के लिए रमाबाई अम्बेडकर मैदान रैली स्थल पहुंचे थे।

    पुस्तक विमोचन समारोह

    दरअसल, विश्व विख्यात प्रकाशक “‘HarperCollins” द्वारा पुस्तक का प्रकाशन किया गया था। समारोह को गिनीज विश्व रिकॉर्ड का दर्जा मिलने की वजह समारोह में 1,14,704 लोगों की उपस्थिति थी, जो संभवतः पहली बार दर्ज हुई। इससे पहले इसी तरह के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में 6786 लोगों की उपस्थिति का रिकॉर्ड बना था, जो इस कार्यक्रम के बाद बुरी तरह से टूट गया। कार्यक्रम में बतौर मॉडरेटर मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंची थी।

    Demo -- --- Demo -- -- -- -- Demo

       इस दौरान शांतिदूत प्रेम रावत ने अपनी पुस्तक ‘‘स्वयं की आवाज’’ के कुछ पन्नों को पढ़कर भी सुनाया, जिसे मौजूद श्रोताओं व पुस्तक प्रेमियों ने ध्यानपूर्वक सुना और इसका आनंद लिया। बता दें कि ‘‘स्वयं की आवाज’’, अंग्रेजी पुस्तक‘‘ हियर योरसेल्फ’’ (Hear Yourself) का हिन्दी रूपांतर है, जो न्यूयार्क टाइम्स की बेस्ट सेलर लिस्ट (New York Times best seller list) में शामिल है।

    पुस्तक के विमोचन के बाद प्रेम रावत ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए जीवन में व्याप्त शोर व अशांति को दूर करने के टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि किस तरह से मनुष्य अपने अंदर मौजूद शांति का अनुभव कर अपने व दूसरों के जीवन में शांति ला सकता है। उन्होंने शांति को मानवता के विकास में अहम बताया। प्रेम रावत के अनुसार मनुष्य के अंदर शांति का भंडार है, जिसका वह रोज अनुभव कर सकता है।

    अभिनेत्री भाग्य श्री की विशेष बातचीत

    उन्होंने बताया कि पिछले 6 दशकों से वो लगातार शांति का संदेश दुनिया भर में पहुंचा रहे हैं। उनकी कोशिश हर उस व्यक्ति तक पहुंचने की है, जो अपने जीवन में शांति प्राप्त करना चाहता है। उन्होंने मौजूद श्रोताओं को जीवन में मात्र विश्वास से हटकर अनुभव से जुड़ने का  संदेश दिया।

    प्रेम रावत ने जीवन की खूबसूरती का वर्णन करते हुए कहा कि मनुष्य एक बूंद है, जिसमें समुद्र समाया हुआ है। एक दिन ये बूंद भी समुद्र में समा जाएगी। जब तक हम एक बूंद हैं, उस अनंत शांति का अनुभव कर सकते हैं। उन्होंने समझाया कि मनुष्य जन्म बार-बार नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि मनुष्य जब तक अपने अंदर झांक कर अपना आकलन स्वयं नहीं करेगा, तब तक वह दूसरों की मदद में भागीदारी नहीं दे सकता।

    अभिनेत्री भाग्य श्री की विशेष बातचीत….
    कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि व मॉडरेटर पहुंची अभिनेत्री भाग्य श्री ने पुस्तक के लेखक व शांति दूत प्रेम रावत से उनकी पुस्तक को लेकर बातचीत की। अभिनेत्री द्वारा पूछे गए सवाल पर प्रेम रावत ने कहा कि जैसे एक बुझा हुआ दीपक दूसरे दीपक को रोशनी नहीं दे सकता है। उसी प्रकार हम जब तक हम स्वयं को नहीं जानेंगेे, तब तक दूसरे की मदद नहीं कर सकेंगे।

    पुस्तक के बारे जानकारी देते प्रेम रावत 

    कौन हैं प्रेम रावत…
    पुस्तक के लेखक व वक्ता प्रेम रावत लगभग 6 दशक से शांति व मानवता का संदेश दुनिया भर में देते आ रहे हैं। प्रेम रावत एक बेहतरीन वक्ता, शिक्षक, बेस्ट सेलिंग  लेखक व मानवतावादी शख्सियत हैं, जो लोगों को अपने ह्दय की आवाज सुनने व जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उनकी लिखी गई पुस्तकें देश भर व विदेशों में सबसे अधिक पढ़ी जाती हैं। प्ररेक कहानियों व दिलचस्प किस्सों से वो लोगों तक अपना संदेश पहुंचाते हैं, जिसे लोगों की खूब सराहना मिलती है।

    पुस्तक में क्या है खास…
    उन्होंने बताया कि ‘स्वयं की आवाज’ पुस्तक में अपनी यात्राओं के दौरान धार्मिक हस्तियों, नेताओं से लेकर कड़ी सुरक्षा वाली जेलों में बंद कैदियों से बातचीत का वर्णन किया है। इसके साथ ही  पुस्तक में जीवन में भय, क्रोध, चिंता से बचने के उपाय बताए गए हैं। साथ ही आंतरिक शांति, सुकून व संतोष से जीवन में किस तरह बदलाव लाया जा सकता है, का भी बखूबी वर्णन है।

    कुल मिलाकर भागदौड़ की जिंदगी में हरेक मनुष्य शांति की तलाश कर रहा है। प्रेम रावत जी इसी शांति से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं, जो स्वयं सबके अंदर विद्यमान है। प्रेम रावत जी के संदेश को और जानने व समझने के लिए इस लिंक की मदद ले सकते हैं।

    www.hearyourselfbook.in www.premrawat.com & www.rajvidyakender.org

    National News In Hindi
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोविड नियमों का अनुपालन व भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का करें इस्तेमाल
    Next Article ऊना में 3.52 ग्राम चिट्टे समेत दो युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    अमृतसर से वैष्णो देवी जा रही बस हुई हादसे का शिकार, 10 की मौत…कई घायल

    जम्मू कश्मीर 1 Min Read

    अनुपमा फेम “नितिश पांडे” का हार्ट अटैक से निधन, टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर

    नेशनल 1 Min Read

    #UPSC: दो बार प्रारंभिक परीक्षा नहीं हुई उत्तीर्ण, तीसरे प्रयास में ‘ईशिता’ बनी देश की टॉपर

    दिल्ली 3 Mins Read
    Demo
    क्राइम
    क्राइम

    #Himachal : संदिग्ध हालत में मिला दर्जी का शव, पेट पर चाकू के निशान

    By MBM NewsMay 31, 2023
    ऊना

    नकली शराब की बरामदगी के मामले में ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम से मिला स्पिरिट का बड़ा जखीरा

    By MBM NewsMay 30, 2023
    ऊना

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    By MBM NewsMay 30, 2023
    क्राइम

    शिमला : खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप, शरीर पर चोट के निशान, हत्या की आशंका

    By MBM NewsMay 29, 2023
    ऊना

    #Una : फैक्ट्री के भवन से चल रहा था अवैध शराब का कारोबार, छापेमारी में बड़ा जखीरा बरामद

    By MBM NewsMay 29, 2023
    क्राइम

    बिलासपुर में बस सवार महिला चरस समेत गिरफ्तार

    By सुनील ठाकुरMay 29, 2023
    मुख्य समाचार

    नादौन के होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 युवतियां रेस्क्यू…ग्राहक बन पहुंची थी पुलिस 

    May 31, 2023

    हिमाचल सरकार से NTT कोर्स धारकों की गुहार, जल्द हो समस्या का समाधान…

    May 30, 2023

    मैहतपुर के नकली शराब मामले में सनसनीखेज खुलासे, मंडी शराब कांड के सरगना से जुड़े हैं तार

    May 30, 2023

    औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में ‘आयकर विभाग’ की दबिश, गोपनीय तरीके से पहुंची टीम

    May 30, 2023

    MS रामचंद्र राव बने हिमाचल के चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

    May 30, 2023



    Facebook Twitter Instagram Pinterest
    • Team
    • Services
    • Contact
    © 2023

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.