• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / MP : भंडारा रोकने पहुंचे पुलिस दल पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

MP : भंडारा रोकने पहुंचे पुलिस दल पर हमला, 6 पुलिसकर्मी घायल

May 10, 2021 by MBM News Network

शिवपुरी, 10 मई : बढ़ते कोरोना को रोकने में मिल रही नाकामी के चलते लोग अंधविश्वास का सहारा ले रहे हैं, इसी तरह का वाक्या मध्य प्रदेश के शिवपुरी में सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने कोरोना को रोकने के लिए पूजा-पाठ और भंडारे का आयोजन किया। जब पुलिस दल भंडारे को रोकने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उस पर हमला बोल दिया। कई पुलिस वालों को चोट आई हैं।

बताया गया है कि जिले के अमोला थाना अंतर्गत ग्राम राजगढ़ में रविवार की शाम को पूजा-पाठ के बाद भंडारा चल रहा था। यह धार्मिक आयोजन कोरोना को रोकने के मकसद से किया गया था। वहीं कोरोना के संक्रमण में बड़ा कारण मास्क का उपयोग न करना और भीड़ का जमा होना माना जा रहा है। यही कारण था कि पुलिस इस आयोजन को रोकने पहुंची तो भीड़ ने पुलिस दल पर हमला बोल दिया। लोगों के हाथ में लाठी-डंडे थे। इस हमले में छह पुलिस जवानों को चोट आई है।

थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उन्हें ग्राम राजगढ़ से फोन आया कि गांव में तालाब के पास बने माता के मंदिर पर गांव के लोग भंडारे का आयोजन कर रहे हैं। जिसमें काफी संख्या में भीड़ एकत्रित है और कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों से विवाद हो गया।

पुलिस ने भीड़ को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी देकर तितर-बितर किया। इसके बाद भी मंदिर पर 8-10 लोग बैठे रह गए। पुलिस ने जब उन्हें भी घर जाने को कहा तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर पथराव कर दिया।

Filed Under: नेशनल Tagged With: National News In Hindi



Copyright © 2022