• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / बिहार : पौधा उखाड़ने के आरोप में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

बिहार : पौधा उखाड़ने के आरोप में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

March 21, 2021 by MBM News Network

बेगूसराय (बिहार), 21 मार्च : बिहार के बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है।

बिहार : पौधा उखाड़ने के आरोप में 12 साल की बच्ची को जिंदा जलाया

आरोप है कि एक 12 साल की बच्ची को खेत से पौधा उखाड़ने पर किरासन तेल डालकर उसे आगे के हवाले कर दिया गया। गंभीर स्थिति में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिवरौना गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसने अपने पड़ोसी सिकंदर यादव के घर में लगे कुंदरी (एक प्रकार की सब्जी) के पौधे को उखाड़ दिया।

इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोप है कि सिकंदर और उसकी पत्नी कविता देवी ने बच्ची की जमकर पिटाई कर दी। जब इससे भी उनका मन नहीं भरा तो बच्ची के शरीर पर किरासन तेल उड़ेलकर आग लगा दी।

बरौनी के थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि इस घटना की एक प्राथमिकी शनिवार को बरौनी थाना में दर्ज कराई गई है। जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की सत्यता का पता चल सकेगा। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सूत्रों का कहना है कि दोनों परिवारों में पहले से ही विवाद चल रहा है।

–आईएएनएस

Filed Under: नेशनल



Copyright © 2021