• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं श्यामला

पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं श्यामला

March 20, 2021 by MBM News Network

हैदराबाद, 20 मार्च : भारत और श्रीलंका को विभाजित करने वाले 30 किलोमीटर लंबे पाक जलडमरूमध्य को 14 घंटे में पार कर हैदराबाद की गोली श्यामला ने एक नया कीर्तिमान बनाया है। बुला चौधरी के बाद वह इस मुकाम को हासिल करने वाली दूसरी भारतीय महिला बन गई हैं। श्यामला ने श्रीलंका के तट से शुक्रवार को तड़के 4.15 बजे अपने मिशन की शुरुआत की और 13 घंटे 43 सेकेंड तक लगातार तैरने के बाद तमिलनाड़ु के धनुषकोडि में पहुंचकर उन्होंने अपने सफर की समाप्ति की। बुला चौधरी ने साल 2004 में इस रिकॉर्ड को हासिल किया था।

पाक जलडमरूमध्य को पार करने वाली दूसरी भारतीय महिला बनीं श्यामला

अभी कुछ ही साल पहले तैराकी को गंभीरता से लेने वालीं 46 वर्षीय श्यामला नेशनल ओपेन वॉटर गंगा रिवर स्वीमिंग कम्पटीशन जैसे नामी स्विमिंग इवेंट्स में भी अपना परचम लहरा चुकी हैं। इसमें उन्होंने 13 किलोमीटर की दूरी को एक घंटे 50 मिनट में तय किया था।

रामेश्वरम से आईएएनएस संग फोन पर बात करते हुए श्यामला ने अपनी इस जीत पर खुशी जताई। अपने इस मिशन के लिए श्यामला ने गाचीबोवली में तेलंगाना खेल प्राधिकरण के स्विमिंग पूल में प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

–आईएएनएस

Filed Under: नेशनल Tagged With: National News In Hindi



Copyright © 2021