• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / उप्र में 8वीं क्लास के छात्र के साथ भागी 3 बच्चों की मां 

उप्र में 8वीं क्लास के छात्र के साथ भागी 3 बच्चों की मां 

March 15, 2021 by MBM News Network

गोरखपुर, 15 मार्च : उत्तर प्रदेश में एक अजीब मामला सामने आया है। यहां 3 बच्चों की मां 8वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ कथित तौर पर भाग गई है। लड़के के परिवार ने कैंपियरगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी। अब मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक दोनों का पता नहीं चला है।

उप्र में 8वीं क्लास के छात्र के साथ भागी 3 बच्चों की मां 

29 साल की यह विवाहित महिला और 15 साल का लड़का बुधवार के दिन लगे शिवरात्रि के मेले से गायब हैं। पहले तो उनके परिवारों ने अपने स्तर पर उन्हें खोजा लेकिन जब वे गुरुवार तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने शुक्रवार की शाम पुलिस को सूचित किया।

सूत्रों ने बताया है कि महिला और लड़का पिछले एक साल से रिलेशनशिप में थे, लेकिन उनकी उम्र में इतना अंतर होने के कारण किसी को भी उन पर शक नहीं हुआ।

कैंपियरगंज के ऑफिसर राहुल भाटी ने बताया, “लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ धारा 363 और 365 के तहत मामला दर्ज किया गया है। हम उनको खोजने की कोशिश कर रहे हैं।”

महिला 3 छोटे बच्चों की मां है। उसके पति ने पुलिस को बताया है कि कुछ समय से महिला का व्यवहार उसके प्रति बदल गया था, लेकिन उसने कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ हो सकता है।

–आईएएनएस

Filed Under: नेशनल



Copyright © 2021