• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / लालकिले की प्राचीर पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

लालकिले की प्राचीर पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

February 22, 2021 by MBM News Network

नई दिल्ली, 22 फरवरी :  दिल्ली पुलिस ने 26 जनवरी को लालकिला हिंसा में वांछित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ के दौरान जसप्रीत का नाम सामने आया था, जिसे लालकिले पर तलवारें लहराते हुए देखा गया था।लालकिले की प्राचीर पर चढ़ने वाला जसप्रीत गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने कहा, “जसप्रीत सिंह भी लालकिले में ही मौजूद था और बाद में वह लालकिले की प्राचीर पर स्थित एक वीथिका (आर्केड) पर चढ़ गया था। आरोपी मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा रहा व्यक्ति ही लालकिले की दीवारों की दोनों ओर स्थित गुबंद में से एक पर चढ़ गया था।”

आरोपी जसप्रीत को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने किसान आंदोलन संबंधी घटनाओं में अब तक 149 लोगों को गिरफ्तार किया है। नौ फरवरी को हरियाणा में गिरफ्तार किए गए पंजाबी एक्टिविस्ट दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में लोगों को उकसाने का मुख्य आरोपी बताया है। गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

दिल्ली पुलिस ने एक अन्य प्रमुख आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लक्खा सिधाना की गिरफ्तारी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये के नकद इनाम की भी घोषणा की है।

इस बीच दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को टूलकिट मामले में जलवायु कार्यकर्ता दिशा रवि को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया, इस दौरान उसका सामना सह आरोपी निकिता जैकब और शांतनु मुलुक से भी होगा, जो जांच के लिए सोमवार को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के सामने पेश हुए हैं।

Filed Under: नेशनल



Primary Sidebar

Recent Posts

  • नाहन में नाइट ड्यूटी पर उतरी हिमाचल पुलिस के शौर्य की वीरांगनाएं 
  • कोरोना से 79 वर्षीय बुजुर्ग की टांडा मेडिकल कॉलेज में मौत
  • राज्यसभा की कार्यवाही मंगलवार से सामान्य समय पर होगी शुरू
  • महिला दिवस पर 80 वर्षीय दादी मोहिंदर सम्मानित, DCW अध्यक्षा ने एक्ट्रेस कंगना को दी चुनौती
  • चंबा : बस में सफर कर रहे व्यक्ति से 4 किलो चरस बरामद

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021