• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, फास्ट बॉलर्स पर खर्च हुई 70 करोड़ की राशि 

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, फास्ट बॉलर्स पर खर्च हुई 70 करोड़ की राशि 

February 18, 2021 by MBM News Network

चेन्नई, 18 फरवरी:  आईपीएल के पिछले सत्र में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को इस साल बेंगलुरु ने रिलीज किया था लेकिन वह चेन्नई में आईपीएल 2021 सत्र के लिए गुरुवार को चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में अबतक के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए। मौरिस का बेस प्राइस 75 लाख रुपए था और उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया। मौरिस इससे पहले सत्र में बेंगलुरु के लिए खेले थे लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी ने इस साल उन्हें रिलीज किया था।

वहीं, ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ रुपये की बोली के साथ सबसे महंगे भारतीय रहे। गौतम को चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। क्रिस मौरिस के बाद काइल जेमिसन (न्यूजीलैंड) दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। जेमिसन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा। इसी तरह, ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (आस्ट्रेलिया) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 14.25 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा। आईपीएल में फ़ास्ट बॉलर्स पर लगभग 70 करोड़ की राशि खर्च हुए।

IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मौरिस, फास्ट बॉलर्स पर खर्च हुई 70 करोड़ की राशि 

मौरिस आईपीएल 2020 में बल्ले से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे थे लेकिन उन्होंने नौ मुकाबलों में 6.63 के औसत से 11 विकेट लिए थे। इसके बावजूद राजस्थान ने उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए उनको मंहगे दाम पर खरीदा।

33 वर्षीय मौरिस अबतक चार टेस्ट, 42 वनडे औक 23 टी20 मुकाबले खेल चुके हैं। वह अबतक आईपीएल के सात सत्रों में खेले हैं। मौरिस ने आईपीएल के 70 मुकाबलों में 80 विकेट लिए हैं लेकिन उनका बल्ला इस टूर्नामेंट में खासा खामोश रहा है। उन्होंने 23.95 के औसत से 551 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।

बेंगलुरु ने भी मौरिस को वापस टीम में शामिल करने के लिए 9.75 करोड़ तक की बोली लगाई थी लेकिन इसके बाद वह आगे नहीं बढ़े। इससे पहले बेंगलुरु ने पिछली नीलामी में मौरिस को टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ रूपये खर्च किए थे। मौरिस ने 2019 के आईपीएल में 13 विकेट, 2017 में 12 विकेट, 2016 में 13, 2015 में 13 और 2013 में 15 विकेट लिए थे।

— आईएएनएस

एसकेबी-जेएनएस

Filed Under: नेशनल



Primary Sidebar

Recent Posts

  • आंध्र प्रदेश में 3,000 किलो गांजा बरामद, कीमत 80 लाख
  • मंडी शहर के जसप्रीत पॉल ने जीती राष्ट्रीय वर्चुअल साइकलिंग प्रतियोगिता
  • किन्नौर : आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगें कार्यकर्ताओं के पद, इस दिन होंगे साक्षात्कार…
  • रामपुर की 6 पंचायतों को PHC पहुंचने के लिए रोजाना उठाना पड़ता है जोखिम, पढ़िए वजह…  
  • मुख्यमंत्री ने लगवाया कोविड-19 वैक्सीन का पहला टीका

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021