• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / नेशनल / #UP : अज्ञात बदमाशों ने की सेना के जवान की हत्या…

#UP : अज्ञात बदमाशों ने की सेना के जवान की हत्या…

February 14, 2021 by MBM News Network

प्रयागराज, 14 फरवरी : अपने घर आए एक सैन्यकर्मी पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर उसे मार डाला। उसका शव शनिवार को यहां नीम सराय इलाके से उसकी कार में गंभीर चोटों के साथ मिला।

पुलिस ने अज्ञात हमलावरों और एक महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है, जो घटना के समय जवान की कार में उसके साथ थे। पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है और उसके आरोपों पर गौर कर रही है कि हमलावरों द्वारा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।#UP :  अज्ञात बदमाशों ने की सेना के जवान की हत्या...

रिपोर्टों में कहा गया है कि महिला द्वारा दी गई जानकारी पर सेना के हवलदार का खून से लथपथ शव उसके परिवार के सदस्यों को मिला। वे उसे प्रयागराज के सैन्य अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (शहर) दिनेश कुमार सिंह ने कहा, “38 वर्षीय मृतक जिसकी पहचान आशुतोष कुमार सिंह के रूप में की गई, वह धूमनगंज पुलिस स्टेशन के अंतर्गत महेंद्र नगर के निवासी थे। वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर थे और जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में तैनात थे। वह कुछ हफ्ते पहले छुट्टी पर घर आए थे और जल्द ही ड्यूटी पर लौटने वाले थे।”

हवलदार के पिता अशोक कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि आशुतोष शुक्रवार की रात को घर से किसी काम से निकला था। उस रात बाद में, आशुतोष की पत्नी को उनके मोबाइल फोन पर एक महिला का फोन आया जिसने उन्हें बताया कि आशुतोष गंभीर रूप से घायल है और उसकी कार नीम सराय इलाके में एक मैदान में खड़ी है। परिवार के लोग जल्द ही घटना स्थल पर पहुंचे और उसे गंभीर रूप से घायल पाया।

महिला ने आशुतोष के परिजनों को बताया कि वह उसके साथ एक भूखंड की जांच के लिए जा रही थी जब उन्होंने मोमोज खरीदने का फैसला किया, लेकिन रास्ता भटक गए और नीम सराय में पहुंच गए। अचानक, उन्हें कुछ लोगों ने रोका जो सड़क को अवरुद्ध कर रहे थे और इसके कारण आशुतोष के साथ बहस हुई, जब उन्होंने उन्हें कार के गुजरने के लिए रास्ता देने के लिए कहा।

बदमाशों ने आशुतोष पर ईंटों से हमला किया, जिससे उसे सिर पर गंभीर चोटें आईं। एसपी ने कहा कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर, जो महिला आशुतोष के साथ थी उसके खिलाफ और अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

उन्होंने कहा, “हमने एफआईआर में परिवार के सदस्यों के आरोपों पर महिला को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान उसने पहले दावा किया कि अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। हालांकि, बाद में उसने अपना बयान बदल दिया और दावा किया कि उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। उसके परस्पर विरोधी बयानों के मद्देनजर, हम उस महिला का मेडिकल परीक्षण करवा रहे हैं और उसके कपड़े भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजे हैं।”

पुलिस अधिकारी ने कहा, “आशुतोष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब बदमाशों की पहचान करने और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”

Filed Under: नेशनल



Primary Sidebar

Recent Posts

  • हिमाचल के चंबा कॉलेज में दो छात्र संगठनों के बीच मारपीट, चले लात-घूंसे…वीडियो वायरल 
  • हिमाचल : 50 हज़ार की रिश्वत लेने के आरोपी निलंबित DSP के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
  • पांवटा साहिब : संदूक में ममता की लाश मिलने का मामला, हत्या की बजाए इस तरफ इशारा…
  • मंडी : नशेडि़यों की चहेती’’मोमबत्ती’’ और उसका पति चिट्टे के साथ गिरफ्तार
  • मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शनिवार को पेश करेंगे हिमाचल का बजट

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021