• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दिल्ली / देश में कोविड के मामलों के घटने का चलन बरकरार, 17,13,413 एक्टिव केस

देश में कोविड के मामलों के घटने का चलन बरकरार, 17,13,413 एक्टिव केस

June 4, 2021 by MBM News Network

दिल्ली, 04 जून : पिछले 24 घंटे में 1.34 लाख दैनिक नये मामले दर्ज किए गए,देश में दैनिक नये मामलों के घटने का चलन बरकरार है। देश में अब तक कुल 2.64 करोड़ लोग कोविड- मात दे चुके है। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 2,11,499 लोग रिकवर हुए है। लगातार 21वें दिन बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या दैनिक नये मामलों की संख्या से ज्यादा है। 

   नियमित वृद्धि के साथ रिकवरी रेट बढ़कर 92.79 प्रतिशत हो गया है। साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट इस समय 7.66 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट गिरकर 6.21 प्रतिशत हुआ है, लगातार 10वें दिन 10 प्रतिशत से कम नए मामले आये है। देश में अब तक कुल 35.3 करोड़ लोगों की कोरोना की जांच की गयी। 

राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लोगों को टीके की 22.10 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 22 लाख से ज्यादा लोगों को टीके दिए गए। 

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi



Copyright © 2022