• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

HPPR

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / दिल्ली / दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

April 6, 2021 by MBM News Network

नई दिल्ली, 6 अप्रैल : दिल्ली सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के चलते 30 अप्रैल तक रात का कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से मंगलवार की रात 10 बजे से इसे लागू भी कर दिया है। अब 30 अप्रैल तक हर रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा।

दिल्ली में 30 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू

यह घोषणा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा करने के बाद की। राज्य में महामारी के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए शहर में प्रतिबंध बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने यह मीटिंग की थी।

इससे पहले केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी कोविड -19 की चौथी लहर से गुजर रही है। वैसे सरकार ने लॉकडाउन को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। सरकार द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए कर्फ्यू तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है, जो कि 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। यह फैसला कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी से हुई बढ़ोतरी को देखते हुए लिया गया है।

Filed Under: दिल्ली, नेशनल Tagged With: National News In Hindi



Copyright © 2021