• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • सिरमौर
    • सोलन
    • मंडी
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / जम्मू कश्मीर / श्री माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में भड़की आग, दो की मौत

श्री माता वैष्णो देवी से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में भड़की आग, दो की मौत

May 13, 2022 by MBM News Network

   जम्मू,13 मई : J&K के कटरा में श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं दर्दनाक हादसे का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को यात्री बस में भीषण आग लगने से   2 श्रदालुओ की मौके पर मौत हो गई है, जबकि 22 यात्री झुलस गए। ये बस कटरा से जम्मू जा रही थी,बस( J&K 14-1831) में कटरा से करीब 1.5 किलोमीटर दूर खरमल के नजदीक आग लग गई।

 बस के इंजन से लगी इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला। आग ने पलक झपकते ही पूरी बस को चपेट में ले लिया। हादसे में 2 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। 22 घायलों को इलाज के लिए कटरा भेजा गया,इनमे से 3 की हालत गंभीर हैं, उन्हें विशेष उपचार के लिए  हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

उधर, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘कटरा में बस दुर्घटना की खबर मिलते ही डिप्टी कमिश्नर बबीला रखवाला से बात की, घायलों को नजदीक के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवा दिया गया है। हादसे में घायलों को आर्थिक मदद सहित हर संभव सहायता प्रदान की गई है।  

Filed Under: जम्मू कश्मीर, नेशनल Tagged With: jammu and kashmir News, National News In Hindi



Copyright © 2022