• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / जम्मू कश्मीर / जम्मू में कोहरा, कश्मीर में हल्के बादल

जम्मू में कोहरा, कश्मीर में हल्के बादल

February 13, 2021 by MBM News Network

श्रीनगर, 13 फरवरी : जम्मू में सुबह कोहरा छाने और कश्मीर घाटी में हल्के बादल छाने से केंद्र शासित प्रदेश में शनिवार को जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में आने वाले दिनों में बेहतर मौसम होने की बात कही है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “जम्मू में कोहरा रहा और घाटी में शनिवार को हल्के बादल छाए रहे, जबकि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान में सुधार जारी रहा।” उन्होंने कहा, “आने वाले दिनों में मौसम में और सुधार होने की संभावना है।” जम्मू में कोहरा, कश्मीर में हल्के बादल

श्रीनगर में 1.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में शून्य से 2.3 और गुलमर्ग में शून्य से 3 तीन डिग्री सेल्सियस नीचे दिन का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। यह इन तीनों स्थानों पर मौसम में सुधार को दर्शाता है।

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 10.5, कारगिल में शून्य से 14.2 और द्रास में शून्य से 18.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.6, कटरा में 11, बटोत में 6.4, बनिहाल में 7.2 और भदरवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Filed Under: जम्मू कश्मीर Tagged With: jammu and kashmir News



Primary Sidebar

Recent Posts

  • हैरिटेज धरोहर पक्का तालाब के किनारे रहा करता था रंगड लुटेरा, ये थी वजह….
  • बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनुराग कश्यप, तापसी, विकास बहल के ठिकानों पर आयकर के छापे 
  • विधानसभा : सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबित मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 243.21 करोड जारी 
  • विधानसभा : हिमाचल में उत्तराखंड की तर्ज पर होगा जड़ी-बूटियों का संग्रह
  • Himachal : आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाली फेक ID पर मामला दर्ज, हैडक्वार्टर से मांगा IP एड्रेस…

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021