• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Team
  • Services
  • Contact
  • Matrimony

MBM NEWS NETWORK

Indian News

  • होम
  • हिमाचल प्रदेश
    • उद्योग
    • दुर्घटनाएं
    • उद्योग
    • खेलकूद
  • सामान्य ज्ञान
  • साहित्य
  • विडियो
  • फिल्मी दुनिया
    • मनोरंजन
  • राजनैतिक
  • मनोरंजन
  • युवा
  • क्राइम
  • नेशनल
  • अंतर्राष्ट्रीय 
You are here: Home / अंतर्राष्ट्रीय  / नासा के रोवर ने मंगल की पहली रंगीन तस्वीर व एक सेल्फी भी भेजी

नासा के रोवर ने मंगल की पहली रंगीन तस्वीर व एक सेल्फी भी भेजी

February 20, 2021 by MBM News Network

वॉशिंगटन, 20 फरवरी : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (नासा) के पर्सेविरेंस रोवर ने मंगल ग्रह की कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरें भेजी हैं। इनमें लैंडिंग के दौरान एक हाई-रिजॉल्यूशन वाली रंगीन सेल्फी भी शामिल है। नासा का पर्सेविरेंस रोवर 18 फरवरी को मंगल की सतह पर उतरा था। यह रंगीन सेल्फी कई कैमरों द्वारा खींची गई वीडियो का हिस्सा है।नासा के रोवर ने मंगल की पहली रंगीन तस्वीर व एक सेल्फी भी भेजी

      अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने मंगल ग्रह पर उतरने की एक ‘स्टॉप-मोशन फिल्म’ भेजा था, जबकि पर्सेविरेंस रोवर के कैमरों ने टचडाउन का वीडियो कैद किया। यह नया स्टिल इमेज उसी फुटेज से लिया गया है, जिसे अभी भी पृथ्वी पर भेजा जा रहा है। मंगल ग्रह के धरातल पर उतरने से ठीक पहले की तस्वीरों को भी रोवर ने कैमरों में कैद किया है। पर्सेविरेंस रोवर के अधिकांश कैमरे रंगीन तस्वीरें कैप्चर करते हैं, जबकि पहले के रोवर ब्लैक-ऐंड-व्हाइट में तस्वीरें लेते थे।

      बहरहाल, लैंडिंग के बाद दो हजार्ड कैमरों (हैजकैम्स) ने रोवर के आगे और पीछे के दृश्यों को कैप्चर किया। एक तस्वीर में रोवर का एक पहिया मंगल ग्रह की माटी पर साफ देखा जा सकता है। मंगल ग्रह पर पर्सेविरेंस रोवर के मिशन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य खगोल विज्ञान है, जिसमें प्राचीन सूक्ष्मजीव जीवन के संकेतों की खोज शामिल है।

      रोवर मंगल ग्रह की भूविज्ञान और अतीत की जलवायु को चिह्न्ति करेगा, लाल ग्रह पर मानव अन्वेषण का मार्ग प्रशस्त करेगा, और यह मंगल ग्रह से चट्टानों और रिगोलिथ (टूटी हुई चट्टान व धूल) को इकट्ठा करने वाला पहला मिशन होगा।

इसके बाद नासा के मिशन, ईएसए (यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी) के सहयोग से, इन नमूनों को मंगल की सतह से एकत्र करने और उन्हें गहन विश्लेषण के लिए पृथ्वी पर वापस लाने के लिए लाल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजेंगे। आने वाले दिनों में इंजीनियर रोवर के सिस्टम डेटा को अपडेट करेंगे, इसके सॉफ्टवेयर को अपडेट करेंगे और इसके विभिन्न उपकरणों का परीक्षण करेंगे। अगले कुछ हफ्तों में पर्सेविरेंस रोवर अपनी रोबोटिक आर्म का परीक्षण करेगा और अपनी पहली (छोटी) ड्राइव लेगा।

यह कम से कम एक या दो महीने तक रहेगा जब तका कि पर्सेविरेंस रोवर को इनजेन्यूटी (मिनी हेलिकॉप्टर) को छोड़ने के लिए एक सपाट स्थान नहीं मिलेगा। इसके बाद वह अपने विज्ञान मिशन की शुरुआत करेगा और मंगल ग्रह के चट्टानों के नमूनों से पहली खोज प्रारंभ करेगा।

–आईएएनएस

Filed Under: अंतर्राष्ट्रीय  Tagged With: International News in Hindi



Primary Sidebar

National

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास

नई दिल्ली, 27 फरवरी :  टीम इंडिया के ऑलराउंडर यूसुफ पठान ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा कर दी। युसूफ ने 24 सितंबर 2007 को पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में पदार्पण किया था। इसके अलावा वनडे में उन्होंने 10 जून 2008 को पाकिस्तान के खिलाफ पदार्पण किया। टीम इंडिया […]

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

तेज गेंदबाज विनय कुमार ने क्रिकेट को कहा अलविदा

नई दिल्ली, 26 फरवरी : टीम इंडिया के तेज गेंदबाज तथा रणजी में कर्नाटक की कप्तानी करने वाले विनय कुमार ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। 37 वर्षीय कुमार ने भारत के लिए 31 वनडे, 9 टी20 और 1 टेस्ट मैच खेला है। वनडे में उनका आखिरी मैच […]

More Posts from this Category

Recent Posts

  • यूसुफ पठान ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
  • चौगान की सुंदरता बनाए रखने को डीसी ने मांगा जन सहयोग…शहरवासियों से श्रमदान की अपील 
  • हिमाचल को कामयाबी, कृत्रिम तौर पर उगाई दुनिया की सबसे महंगी सब्जी “गुच्छी”
  • अढ़ाई करोड़ डकारने पर ददाहू व सराहां में शराब के 22 ठेके seal, ये हैं पूरा मामला…
  • हिमाचल में जूनियर टी-मेट व हेल्पर का परिणाम घोषित, 1552 को मिली नौकरी 

Recent Comments

  • Ashwani Thakur on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • हितेन on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Satish on ट्रैफिक के बोझ तले दबता जा रहा नाहन शहर, टनल का विकल्प क्यों नहीं…रखें राय
  • Radhika David Gr. on नाहन : जब बाबा बनवारी दास ने तपोस्थली को राजा को दिया था सौंप, 400 वर्ष का हुआ शहर
  • Panku thakur on आधी रात को यूको बैंक संगड़ाह में सेंधमारी की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से दो काबू 

अभिलेखागार

Copyright © 2021