नई दिल्ली, 06 अक्तूबर : रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर को देर रात निधन हो गया। पूर्व सांसद रह चुके अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबर सुनते ही टेलीविजन जगत में शोक की लहर है। अरविंद त्रिवेदी 83 साल के थे। बताया जा रहा है कि उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। हालांकि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी उनके मौत की पुष्टि की है। एक महीने पहले ही वो अस्पताल से घर लौटे थे। मंगलवार रात 9.30 बजे करीब उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।