नई दिल्ली, 08 नवंबर : पद्म अवॉर्ड्स 2020 का आयोजन दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में किया गया इस मौके पर हिमाचल की की बेटी और बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत को पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। कंगना ने राष्ट्रपति से यह अवॉर्ड ग्रहण किया। एक्ट्रेस ने इस मौके पर ग्रीन और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी। समारोह में कंगना के साथ उनकी बहन रंगोली चंदेल भी मौजूद थीं।
बता दे कि पद्मश्री अवॉर्ड भारत का चौथा सबसे बड़ा पुरस्कार है। इससे पहले कंगना को फ्लिम फेयर अवार्ड से भी नवाजा गया है।