नई दिल्ली, 01 अगस्त : वरिष्ठ नेता व राज्य सभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। किडनी ट्रांसप्लांट के चलते सिंगापुर में उनका इलाज चल रहा था। हालांकि दूसरी किडनी का सफल ऑपरेशन हो चुका था, लेकिन पेट में संक्रमण के चलते डॉक्टरों की पुरजोर कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
उधर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने टिवटर के माध्यम से जानकारी देते हुए शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनकी सभी दलों में मित्रता थी। राजनाथ सिंह ने कहा कि स्वभाव से विनोदी और उर्जावान रहने वाले अमर सिंह को ईश्वर अपने चरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उधर राजनीतिक हलकों में अमर सिंह के आकस्मिक निधन से शोक की लहर है।